Search

सिकंदराबाद: ट्रांसफार्मर बदलने के कारण आज 8 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, कई मोहल्ले प्रभावित

188 Views

सिकंदराबाद: आगामी ग्रीष्म ऋतु में उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने तथा लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से गुरुवार 19 मार्च 2026 को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तहसील पर 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को बदलकर 10 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इस कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लगभग 8 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान एसडीएम कोर्ट, नई तहसील, पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, वैधवाड़ा, चौधरीवाड़ा बाजार, ज्ञान लोक कॉलोनी, जमाईपुरा, होली मेला रोड, हाईवे, जेवर बस स्टैंड, गद्दीबाड़ा, सरावगीवाड़ा, भटपुरा, टीचर्स कॉलोनी, जीटी रोड, पक्का बाग, सिरोधन रोड, नगरपालिका, छासियावाड़ा, भाटियावाड़ा, रामनगर, सराय झाझन, देवी मंदिर गेट, खत्रीवाड़ा, खुर्जा रोड, हनुमान चौक सहित सिकंदराबाद कस्बे के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बंद होने से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें और आपूर्ति बहाल होने तक धैर्य बनाए रखें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी जताया है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment