Search

सिकंदराबाद: जतन स्वरूप कॉलेज में NSS के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण पर जोर

251 Views

सिकंदराबाद: जतन स्वरूप कॉलेज सिकंदराबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर (प्रथम इकाई) का शुभारंभ मंगलवार को मोहल्ला झारखंडी में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रोफेसर वैभव जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

बौद्धिक सत्र में प्रोफेसर मुजफ्फर हुसैन ने महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का आगे बढ़ना अत्यंत आवश्यक है। वहीं प्रोफेसर लोकेश कुमार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

शिविर के दौरान NSS स्वयंसेवकों ने मोहल्ला झारखंडी में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. लोकेश कुमार, डॉ. आभा देवी, डॉ. मुजफ्फर हुसैन, डॉ. अंकित वर्मा, श्री आशीष प्रताप, डॉ. गोयल, श्री मयंक सक्सेना, डॉ. फरजाना, डॉ. विनय, श्री राहुल तोमर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी पुनीत यादव ने किया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News