Search

सिकंदराबाद: जे.एस. डिग्री कॉलेज में वार्षिक प्रतियोगिता: गायन, श्लोक गायन व वाद-विवाद में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

296 Views

सिकंदराबाद:  जे.एस. डिग्री कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक प्रतियोगिता कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को गायन, श्लोक गायन तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

गायन प्रतियोगिता में अनुज ने प्रथम स्थान, रिचा ने द्वितीय स्थान तथा दिग्विजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं श्लोक गायन प्रतियोगिता में अनुज शर्मा ने प्रथम, ऋचा ने द्वितीय तथा भुवनेश्वर (दक्ष) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसके अलावा वाद-विवाद प्रतियोगिता में कार्तिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवम दूसरे और संजू तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल रहा और शिक्षकों ने छात्रों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News