Search

सिकंदराबाद: पुरानी सब्जी मंडी में दीवार काटकर चोरी, उसी रात कुंचा राजा जी से बाइक गायब

205 Views

सिकंदराबाद: नगर में चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बुधवार रात चोरों ने एक ही रात में दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुरानी सब्जी मंडी स्थित एक कन्फेक्शनरी दुकान में चोरों ने पीछे की दीवार काटकर दुकान में प्रवेश किया और करीब 10–15 हजार रुपये की नगदी तथा लगभग 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। शिकायतकर्ता राजन पुत्र बालकृष्ण ने बताया कि गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे की दीवार कटी मिली और दुकान से देसी घी, क्रीम, नमकीन, गुटखा समेत कई सामान गायब थे।

इसी रात मोहल्ला कुंचा राजा जी में भी चोरी की घटना सामने आई, जहां सोनू पुत्र दिनेश की बाइक चोरी हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों वारदातें एक ही रात में हुई हैं, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों घटनाओं में एक ही चोर गिरोह का हाथ हो सकता है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोर दुकान में घुसने से पहले बाहर बने कमरे के ताले तोड़कर करीब 14 इंच मोटी दीवार काटकर अंदर दाखिल हुआ। घटनास्थल पर चोर अपने जूते, छेनी और हथौड़ा भी छोड़ गया, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment