Search

सिकंदराबाद: 4.1 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

431 Views

सिकंदराबाद: अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सिकंदराबाद पुलिस ने रविवार को 4 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम रजपुरा के पास से अभियुक्त अजीत उर्फ दादू पुत्र रामसहाय निवासी भिढेना, थाना तम्बौर, जनपद सीतापुर को दबोचा।

कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 4 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। इस संबंध में कोतवाली सिकंदराबाद पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment