Search

कार की टक्कर से साइकिल सवार दूधिया की मौत

Share Now :

WhatsApp
235 Views

सिकंदराबाद :  गाँव हीरालाल गढ़ी निवासी जीत सिंह उर्फ़ जीतू उम्र 62 वर्ष को गुलावठी रोड पर तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार दुधिया की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक के विरूद्ध मुक़दमा दर्ज कर किया गया है।
जीतगढ़ी निवासी विनेश कुमार ने में तहरीर देकर बताया कि उनके दादा जीत सिंह उर्फ़ जीतू उम्र 62 वर्ष, रोज़ की तरह दूध लेकर खगुआवास गाँव डेरी पर देने के लिए जा रहे थे। जैसे है ही वे गुलावठी रोड पर खगुआवास जाने के लिए मुड़े तभी आ रही तेज रफ़्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर घायल हो गये। सूचना मिलने पर परिजनों ने उन्हें उन्हें आनन-फ़ानन में नवीन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार चालक को गिरफ़्तार कर लिया गया है। नियमानुसार मुक़दमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment