Search

सिकंदराबाद: अवैध हथियारों संग दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, तमंचे व नकदी बरामद

518 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और करीब 21 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात कोतवाली सिकंदराबाद पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक बाइक से वारदात की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने निर्माणाधीन मकान के पास घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलफाम मोहम्मद और सलमान के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस तथा दूसरे के पास से 12 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा एक Hero XPulse मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पूर्व में सिकंदराबाद क्षेत्र में साइबर कैफे सहित अन्य स्थानों पर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी की रकम आपस में बांटकर शौक-मौज में खर्च कर देते थे।

कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही ने बताया कि दोनों आरोपियों को 25 फरवरी की रात गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News