Search

सिकंदराबाद: तीन शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल व अवैध असलहा बरामद

930 Views

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात कार्रवाई करते हुए तीन शातिर मोबाइल चोरों को सद्दीर नगर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन, एक बाइक और एक अवैध असलहा बरामद किया है।

सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदिल उर्फ तिल्ली निवासी मोहल्ला अंसारियान, मुक्दिर उर्फ भूरु निवासी मोहल्ला सद्दीकनगर और हंजला निवासी मोहल्ला अंसारियान के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। बरामद मोबाइल फोन हाल ही में क्षेत्र से चोरी किए गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment