Search

सिकंदराबाद: दनकौर रोड चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन

419 Views

सिकंदराबाद: गुरुवार को दनकौर रोड चौड़ीकरण के प्रस्ताव को लेकर दनकौर रोड के दोनों ओर के व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष नवीन राजपूत के नेतृत्व में एसडीएम दीपक कुमार पाल को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान व्यापारी हितों की सुरक्षा की मांग की।

उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष नवीन राजपूत ने बताया कि इस संबंध में एसडीएम सिकंदराबाद के साथ सकारात्मक वार्तालाप हुआ। एसडीएम दीपक कुमार पाल ने आश्वासन दिया कि दनकौर रोड चौड़ीकरण के मामले को शीर्ष अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और व्यापारी हित में उचित समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान व्यापार मंडल के महासचिव नितिन जैन,डॉ.ललित वर्मा, शोभित जैन, हिमालय कौशिक, विनोद गोयल, अमित कुमार गोयल, राजेंद्र कुमार, गोलू, दिनेश कुमार, राम प्रकाश, मोहित, व्यापारी मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment