Search

सिकंदराबाद: यथार्थ हॉस्पिटल का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 75 लोगों की जांच

354 Views

सिकंदराबाद: यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा द्वारा गुरुवार को राम किशन पब्लिक स्कूल, हीरा कॉलोनी, सिकंदराबाद में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया।

इस अवसर पर डॉ.प्रदीप दीक्षित ने स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से समय-समय पर नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी जांच के साथ इंटरनल मेडिसिन परामर्श की नि:शुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। करीब 70 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और इस जनहितकारी पहल की सराहना की। यथार्थ हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि समाज सेवा और बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस मौके पर योगेंद्र शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा, सतीश चंद्र गर्ग, विजय चौधरी, रामकुमार भाटी, अशोक पायल, मनोज चौधरी, पंकज पवड़िया, आकाश लाला, वीरेंद्र मलिक, अस्तित्व, कैलाश, माधुरी गर्ग और सरला शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शिविर को सफल बनाने में यथार्थ हॉस्पिटल के स्टाफ सदस्य डॉ. सोनू कुमार, कुलदीप वशिष्ठ, कौशल राघव, सनोज कुमार, रूमा, गौरव नागर का विशेष योगदान रहा। हॉस्पिटल प्रबंधन ने सभी सहयोगियों और शिविर में शामिल लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment