Search

सिकंदराबाद: चेकिंग के दौरान खुला चोरी का राज,चार चोर दबोचे

614 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन बैटरियां, दो इन्वर्टर, दो साउंड सिस्टम, एक एम्पलीफायर, रूम हीटर, कंप्यूटर सीपीयू, लाउड स्पीकर, दो चाकू व अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 18 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोला रोड स्थित कब्रिस्तान के पास से चार संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्कूल और घरों से चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश चौहान उर्फ किशन, कालू, अभिषेक और कैलाश के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय सुनसान स्थानों की रेकी कर चोरी करते थे और चोरी का सामान आपस में बांट लेते थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सिकंदराबाद में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वहीं अन्य थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों से भी इनका संबंध सामने आया है।

बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment