Search

सिकंदराबाद: दनकौर रोड चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने जताई नाराजगी, एसडीएम से की मुलाकात

657 Views
सिकंदराबाद के दनकौर रोड चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम दीपक कुमार पाल से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान मांगा।

सिकंदराबाद: दनकौर रोड के प्रस्तावित चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है। सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नवीन राजपूत के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी दीपक कुमार पाल से मिला और अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।


व्यापारियों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क के दोनों ओर 18-18 मीटर चौड़ीकरण के निशान लगाए गए हैं और संबंधित नोटिस भी जारी किए गए हैं। इससे सड़क किनारे स्थित दुकानों और प्रतिष्ठानों पर असर पड़ेगा, जिससे सैकड़ों व्यापारियों की रोज़ी-रोटी प्रभावित हो सकती है।


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सड़क विकास आवश्यक है, लेकिन व्यापारियों के हितों की सुरक्षा भी जरूरी है। एसडीएम दीपक कुमार पाल ने प्रभावित दुकानों की सूची और संख्या उपलब्ध कराने को कहा और आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा।
एसडीएम के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने संतोष व्यक्त किया और लौट गए।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment