Search

सिकंदराबाद: अवैध ओयो होटलों के खिलाफ संगठनों का ज्ञापन, 7 दिन में कार्रवाई की मांग

385 Views

सिकंदराबाद: अवैध रूप से संचालित ओयो होटलों को बंद कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता फौजी एवं राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी सोमवार को सिकंदराबाद एसडीएम कोर्ट पहुंचे। एसडीएम के मौजूद न होने पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी तहसीलदार अंकित सिंह को ज्ञापन सौंपा।

संगठनों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई ओयो होटल बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं, जिससे समाज और बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। बताया गया कि करीब दो सप्ताह पूर्व थाना प्रभारी निरीक्षक ककोड को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा केवल औपचारिक कार्रवाई कर मामला निपटा दिया गया।

आरोप है कि इन होटलों में बाहर से युवतियों को बुलाया जाता है और छापेमारी के दौरान पीछे के गेट से निकाल दिया जाता है। ज्ञापन में कहा गया कि ओयो होटलों के कारण स्कूली छात्राओं का रास्ते से निकलना दूभर हो गया है और क्षेत्र का सामाजिक माहौल खराब हो रहा है।

संगठनों ने प्रशासन से सात दिन के भीतर अवैध रूप से संचालित ओयो होटलों को बंद कराने की मांग की है। चेतावनी दी गई कि तय समय सीमा में कार्रवाई न होने पर आम जनता के साथ सड़क पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment