Search

सिकंदराबाद: बिजली बिल राहत योजना के तहत विशेष अभियान, बड़े बकायेदारों पर कसा शिकंजा

167 Views

सिकंदराबाद। नगर में शुक्रवार दोपहर बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत विद्युत विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान नगर के विभिन्न जगह में बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध राजस्व वसूली के उद्देश्य से विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरी से जुड़े मामलों, बड़े डिफॉल्टर बकायेदारों की स्थिति, वर्तमान वसूली प्रगति तथा अब तक की गई विधिक कार्रवाई की जानकारी अधिकारियों को उपलब्ध कराई। अधिकारियों ने मौके पर उपभोक्ताओं को योजना की शर्तों और लाभों के बारे में भी अवगत कराया।

उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने निर्देश दिए कि बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी करने वालों और लंबे समय से जानबूझकर बकाया रखने वाले बड़े डिफॉल्टरों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत बकाया बिजली बिलों पर छूट दी जा रही है, ताकि उपभोक्ता समय रहते अपने बिलों का निस्तारण कर सकें। विद्युत विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे योजना का लाभ उठाएं और अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचें।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment