Search

सिकंदराबाद: अपराध पर शिकंजा; सिकंदराबाद सर्किल में 38 मुठभेड़, 74 बदमाश गिरफ्तार

345 Views
वर्ष 2025 में सिकंदराबाद सर्किल पुलिस ने अपराध नियंत्रण के तहत 38 मुठभेड़ों में 74 बदमाश गिरफ्तार किए। 119 पर गैंगस्टर एक्ट, 183 पर गुंडा एक्ट और 27 अपराधी जिला बदर।

सिकंदराबाद: वर्ष 2025 में अपराध नियंत्रण को लेकर बुलंदशहर के सिकंदराबाद सर्किल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। क्षेत्राधिकारी भास्कर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने सालभर में कुल 38 मुठभेड़ों के दौरान 74 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि 27 अपराधियों को जिला बदर किया गया।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सिकंदराबाद सर्किल के अंतर्गत आने वाले थाना सिकंदराबाद, ककोड़, गुलावठी और चोला क्षेत्रों में कुल 38 पुलिस मुठभेड़ हुईं। इन मुठभेड़ों के दौरान जवाबी कार्रवाई में 44 अपराधी घायल हुए।

अकेले सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 20 मुठभेड़ दर्ज की गईं, जिनमें 42 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अपराधियों के संगठित नेटवर्क को तोड़ने के लिए सर्किल में गैंगस्टर एक्ट के तहत 27 मुकदमे दर्ज कर 119 अभियुक्तों को नामजद किया गया।

इसके अतिरिक्त, समाज में भय और अराजकता फैलाने वाले 183 अपराधियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने 455 अवैध शस्त्र भी बरामद किए।

सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई गई है और आगे भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment