Search

सिकंदराबाद: अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित, अटल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

285 Views

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रेम गार्डन में मंगलवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में “अटल स्मृति सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में एमएलसी एवं पूर्व मंत्री अशोक कटारिया तथा विधायक लक्ष्मीराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि अशोक कटारिया ने अपने संबोधन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, सिद्धांत और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित जनों से वाजपेयी के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक दूरदर्शी राजनेता, संवेदनशील कवि और कुशल प्रशासक थे। उनके विचार और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त करने पर बल दिया।

सम्मेलन के दौरान पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सुशासन तथा राजनीति में शुचिता जैसे अटल सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों और कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र व समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही मतदाता पुनरीक्षण जैसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का भी आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, जिला मंत्री अरविंद दीक्षित, सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, सिकंदराबाद चेयरमैन प्रदीप दीक्षित, ककोड़ नगर पंचायत अध्यक्ष मोहित सिंघल, पूर्व मंडल अध्यक्ष पिंकी वोहरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह भाटी, मनीष भाटी, मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, त्रिवेश गुप्ता, राजीव सैनी, संजय भराना, संदीप तेवतिया, सचिन शर्मा, धर्मेंद्र तेवतिया, हरेंद्र पंवार,नवीन गुप्ता,सचिन सैनी,नवीन राजपूत, मोहन सैनी,प्रेम राणा,संजीव शर्मा, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, ग्रामवासी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment