स्याना। तहसील क्षेत्र के देहरा गांव में स्थित (शनिधाम) शनि देव मंदिर पर रविवार को12 वॉ स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनि देव मंदिर पूजा अर्चना हवन का आयोजन किया गया।
उसके बाद शनि धाम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम आयोजक मास्टर ललित शर्मा ने बताया कि हर साल 2 जून को शनि देव मंदिर का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमें क्षेत्र के हजारों की तादाद में लोग इकट्ठा होते हैं।
साथ ही भंडारे के बाद रात्रि में विशाल जागरण का आयोजन भी समस्त ग्रामवासियों द्वारा किया जाता है। इस मौके पर मास्टर ललित शर्मा, पंडित दिनेश शर्मा, अमित शर्मा, प्रेमपाल सिह, ऋषिपाल सिंह अध्यक्ष नगर पालिका स्याना, चक्रवृति शर्मा, धीरज शर्मा, रूपेश शर्मा, धमेद्र शर्मा, संदीप शर्मा, सोनू शर्मा, राजू शर्मा, मनीष शर्मा उर्फ मोनी आदि सहित हजारो की तादाद मे लोग मौजूद रहे।