Search

नवदीप सामाजिक विकास संस्था भारत ने डॉ.ए.पी.गुप्ता को आई कार्ड भेंट कर किया सम्मानित

Share Now :

WhatsApp
294 Views

सिकंदराबाद – शुक्रवार को नगर के एसडीएम कॉलोनी निवासी डॉ.अरुण प्रकाश गुप्ता, सेवानिवृत प्राचार्य,अग्रसेन डिग्री कॉलेज सिकंदराबाद को नवदीप सामाजिक विकास संस्था भारत के राष्ट्रीय संयोजक सचिन वर्मा स्वर्णकार द्वारा संस्था को अपनी सेवाएं पूर्ण निष्ठा,सक्रियता एवं समर्पण की भावना से देने के लिए सम्मानित किया और आई कार्ड भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि डॉ.अरुण प्रकाश गुप्ता का संस्था के प्रति समर्पण उनको प्रेम भाव को दर्शाता है और उन्होंने संस्था के लिए कई सराहनीय कार्य किए है। संस्था डॉ.अरुण प्रकाश गुप्ता की आभारी रहेगी जो उनका कुशल नेतृत्व हमे प्राप्त हुआ। इस अवसर पर नवदीप सामाजिक विकास संस्था भारत के गणमान्य लोग मौजूद रहें।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment