सिकंदराबाद में S.I.R. अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर्स और बीएलओ को तहसील सभागार में आयोजित समारोह में एसडीएम व अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सिकंदराबाद: विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (S.I.R.) के तहत बेहतर कार्य करने वाले सुपरवाइज़र्स और बीएलओ को सम्मानित किया गया। तहसील सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में एसडीएम सहित तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने चयनित कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह में सुपरवाइज़र श्रेणी से जयकरण और मुकेश कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं S.I.R. अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले बीएलओ— राजकुमारी, नीलम भाटी, अमीता, सरिता और मितलेश—को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि S.I.R. अभियान की सफलता में बीएलओ और सुपरवाइजर्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने मतदाता सूची को सटीक, त्रुटिरहित और अद्यतन रखने में कार्मिकों के समर्पण और ईमानदारी की सराहना की।
अंत में प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि सभी कर्मचारी भविष्य में भी इसी ऊर्जा और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
