Search

धूमधाम के साथ मनाया गया राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का 299वां जन्मोत्सव

Share Now :

WhatsApp
209 Views

सिकंद्राबाद। नगर के संस्कार मैरिज होम में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का 299 वां जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। जिसमें पदाधिकारी ने समाज को संगठित करने के लिए अपने अपने विचार रखे तथा इसी के साथ बघेल समाज ने इकट्ठा होकर जयपाल सिंह फौजी फरीदपुर ब्लॉक को संगठन मंत्री बनाया गया। नगला सराय जगन्नाथ गजेंद्र पाल को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। गजेंद्र पाल ने कहा कि अपने समाज के लोग संगठन का विस्तार कर कार्य करे उन्होंने समाज को आगे बढ़ने का मार्गदर्शन किया। आज के संगठन का संचालन रामजीत सिंह पाल ने किया संगठन संस्थापक रामजीत सिंह पाल, डॉ धर्मेंद्रपाल, प्रग सिंह पाल, हेमपाल, महेंद्र पाल, ऋषिपाल, सचिनपाल, दिनेश बघेल, राजीव बघेल, घनश्याम पाल, धर्मपाल, सोमवीरपाल एवं समस्त पाल समाज ने आकर योगदान दिया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment