Search

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

321 Views

सिकंदराबाद। बीती रात्रि कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा बीती रात्रि कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र के गावं विशनपुर निवासी रणवीर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र मनवीर सिंह औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में ड्यूटी करता था। बुधवार की रात्रि ड्यूटी खत्म करके बाइक से मनवीर अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार मनवीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल मनवीर को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। औद्योगिक क्षेत्र चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनो को सौंप दिया है। अभी तक पीड़ित परिवार की तरफ से घटना की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News