Search

सिकंदराबाद: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैर का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Share Now :

WhatsApp
505 Views

जिलाधिकारी श्रुति ने सिकंदराबाद क्षेत्र के वैर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्वच्छता, चिकित्सकों की उपस्थिति, प्रसव कक्ष, ओपीडी और दवा वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया। मरीजों के ऑनलाइन पंजीकरण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


सिकंदराबाद: ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रुति ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन भाटी उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने लेबर रूम, ओपीडी, जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, वेटिंग एरिया, दवा वितरण कक्ष और कोल्ड चैन का निरीक्षण करते हुए मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने मरीजों के पंजीकरण रजिस्टर और उपचार से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया तथा निर्देशित किया कि मरीजों का पंजीकरण ऑनलाइन कराया जाए और पर्चे पर संबंधित चिकित्सक के हस्ताक्षर अनिवार्य हों।

 

दवा वितरण कक्ष में उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली गई तथा ओपीडी में उपस्थित चिकित्सकों से बातचीत कर उपचार व्यवस्था का जायजा लिया गया।

प्रसव कक्ष का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने प्रसूताओं को उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि केंद्र पर माह में लगभग 100 गर्भवती महिलाओं की सामान्य डिलीवरी कराई जाती है, जबकि सिजेरियन केस को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गंभीर मरीजों को समय पर जिला अस्पताल रेफर किया जाए, अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित उपचार उपलब्ध कराया जाए और साफ-सफाई व्यवस्था को निरंतर बनाए रखा जाए

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और उप जिलाधिकारी सिकंदराबाद दीपक पाल भी मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment