Search

सिकंदराबाद: तरसेराम गुर्जर ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल करने वाली कनक चौधरी को बुके देकर दी शुभकामनाएं

Share Now :

WhatsApp
534 Views

सिकंदराबाद देहात की कनक चौधरी ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाजपा कार्यकर्ता तरसे राम गुर्जर ने बुके देकर किया सम्मान।


सिकंदराबाद। क्षेत्र के देहात मजरा सुखलालपुर निवासी कनक चौधरी, पुत्री कुशल चौधरी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तरसे राम गुर्जर ने कनक चौधरी का सम्मान करते हुए बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

तरसे राम गुर्जर ने कहा कि गांव की बेटियां आज हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं, कनक जैसी प्रतिभाशाली बेटियां समाज और क्षेत्र के लिए प्रेरणा हैं।

कनक चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया तथा आगे भी जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प व्यक्त किया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News