Search

सिकंदराबाद: थाना समाधान दिवस पर सुनी गई जनसमस्याएं, 5 में से 3 शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण

487 Views

सिकंदराबाद कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में 5 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया।


सिकंदराबाद: कोतवाली परिसर में दूसरे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह एवं कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।

थाना समाधान दिवस में कुल पाँच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं दो शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि उनका समाधान समयबद्ध और प्रभावी रूप से किया जा सके।

बताया गया कि सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी, समस्त चौकी इंचार्ज, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं फरियादी उपस्थित रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment