Search

सिकंदराबाद: पुलिस ने नुक्कड़ सभा, नाटक और रन फॉर यूनिटी के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

404 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली सिकंदराबाद पुलिस द्वारा ग्राम सरायघासी में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को नए कानूनों एवं सरकारी नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।

सभा के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, ट्रैफिक नियमों तथा हाल ही में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध सूचना की तुरंत जानकारी पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

इस मौके पर ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने सभी को कानून का पालन करने और जागरूक नागरिक बनने का संकल्प दिलाया।

इसी क्रम में ग्राम चंदेरू में भी पुलिस द्वारा तीन नए कानूनों के दृष्टिगत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से लोगों को नए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई और उन्हें सरल भाषा में समझाया गया कि ये कानून नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और न्याय प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए हैं।

वहीं, शाहजी डेरी पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के बाद कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही एवं क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा ने दौड़ में शामिल हुए स्कूली बच्चों को भी नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी और उन्हें राष्ट्र की एकता, कानून पालन और जागरूकता का संदेश दिया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment