Search

सिकन्द्राबाद: विधायक ने किया राजवाहों की सफाई एवं सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ

854 Views

सिकन्द्राबाद: सोमवार को विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सिकन्द्राबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिंचाई विभाग की ऊपरी माट शाखा खंड गंग नहर खुर्जा,बुलन्दशहर से जुड़े बड़ौदा राजवाह प्रथम, हसनपुर राजवाह, रसूलपुर राजवाह व निजामपुर राजवाह की सिल्ट सफाई कार्य, बड़ौदा राजवाह प्रथम, रसूलपुर राजवाह एवं हसनपुर राजवाह की पटरी पर पूर्वनिर्मित सड़कों के नवीनकरण कार्य तथा राजवाहों एवं अल्पिकाओं के विभिन्न स्थानों पर पुलियाओं के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों सहित क्षेत्रीय ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता गजेंद्र गर्ग, सहायक अभियंता देवेंद्र उपाध्याय, अवर अभियंता विलास भारद्वाज एवं क्षेत्रीय निरीक्षक विवेक कुमार उपस्थित रहे।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि राजवाहों की सफाई और सड़कों के निर्माण से किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास और कृषि सिंचाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और हर स्तर पर विकास कार्यों को गति दी जा रही है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment