Search

चोला पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली, तीसरा साथी भी गिरफ्तार

742 Views

बुलंदशहर: चोला पुलिस व स्वाट टीम चोला चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध वैगनार कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार बदमाश वाहन मोड़कर शेरपुर कट की ओर भागने लगे। भागते समय कार गड्ढे में उतरकर फंस गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लग गई और दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों समेत उनके एक अन्य साथी को भी मौके से पकड़ लिया।

घायल बदमाशों की पहचान हरिकिशन उर्फ हरकिशन और सुभाष निवासी गांव खानपुर थाना चोला तथा रिंकू निवासी गांव खबरा थाना खुर्जा देहात के रूप में हुई है। ये बदमाश थाना चोला क्षेत्र के गांव खानपुर में पैसे के लेनदेन को लेकर सोनू शर्मा की गोली मारकर हत्या की घटना में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध असलहा व वैगनार कार को बरामद किया है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment