Search

सिकंदराबाद: ब्राह्मण समाज सम्मेलन में परम्परा लेखन और सामाजिक मुद्दों पर जोर

727 Views

सिकंदराबाद में हमारे पुरखों के न्यास के तत्वाधान में आयोजित ब्राह्मण समाज सम्मेलन में परम्परा लेखन की महत्ता पर चर्चा हुई। समाजिक मुद्दों, धर्म परिवर्तन और एकता को लेकर सार्थक संवाद हुआ। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पवन दीक्षित ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


सिकंदराबाद: हमारे पुरखों के न्यास के तत्वाधान में परम्परा लेखन के कार्य को गति देने के लिए आयोजित ब्राह्मण समाज सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रबुद्ध वर्ष सम्मेलन दीक्षित पैलेस, जी.टी. रोड, सिकंदराबाद में आयोजित किया गया।

सम्मेलन में समाज के विद्वान और प्रबुद्ध व्यक्तित्व शामिल हुए। मुख्य अतिथियों में अनिरुद्ध कुमार शास्त्री, सूर्य प्रकाश टोंक, डॉ. कपिल त्यागी, राजकुमार शर्मा, डॉ. नकुल उपाध्याय, दुष्यन्त उपाध्याय, पं. पीताम्बर शर्मा, डॉ. प्रदीप दीक्षित, डॉ. पवन दीक्षित, शिवकुमार शर्मा (लाले), और श्याम शर्मा प्रमुख रहे।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज में परम्परा लेखन की महत्ता को समझाना और इसे व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाना था। इस अवसर पर परम्परा लेखन समिति, बुलन्दशहर विभाग (मेरठ प्रांत) ने समाज के युवाओं को इस कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

सम्मेलन में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसमें विशेष रूप से उन परिवारों की स्थिति पर ध्यान दिया गया, जिनके सदस्य किसी कारणवश धर्म परिवर्तन कर चुके हैं। समाज नेताओं ने कहा कि प्रयास यह होना चाहिए कि ऐसे लोगों को सम्मानपूर्वक और संवाद के माध्यम से परिवार और समाज से जोड़ने की पहल की जाए।

समिति ने आगे कहा कि ऐसे सम्मेलन नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि ब्राह्मण समाज की परम्पराओं का लेखन और संरक्षण सुनिश्चित हो सके, और समाजिक एकता और सहयोग भी बनाए रखा जा सके।

प्रोग्राम के अंत में ब्राह्मण सभा सिकंदराबाद के नगर अध्यक्ष डॉ.पवन दीक्षित ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment