Search

सिकंदराबाद: सरेआम बहन पर भाई का जानलेवा हमला, लाइव वीडियो वायरल

1,976 Views

सिकंदराबाद में दादरी गेट चौकी के पास एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां एक युवक ने अपनी बहन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला गंभीर रूप से घायल है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


सिकंदराबाद:  एक दिल दहला देने वाली वारदात ने लोगों को हिला दिया। दादरी गेट चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर एक महिला पर उसके सगे भाई ने ही चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, घायल महिला का नाम मनीषा है, जो सिकंदराबाद के गांव मंडावर की रहने वाली है और जिसकी शादी दिल्ली में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी विवाद के चलते मनीषा पर उसके भाई ने अचानक चाकू से कई वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी।

पब्लिक ने दिखाई हिम्मत, आरोपी को पकड़कर पीटा
वारदात होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ साहसी युवकों ने हमलावर को पकड़ लिया और उससे चाकू छीनकर उसे जमकर पीटा। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी को पब्लिक के कब्जे से लेकर हिरासत में ले लिया।

महिला की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
घटना के बाद पुलिस ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस अब हमले की वजह जानने के लिए जांच में जुटी हुई है।

इस दिल दहला देने वाली वारदात से पूरे सिकंदराबाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment