Search

मिट्टी से भरे डंफर ने सड़क किनारे सो रहे युवक को रौंदा,युवक की मौके पर हुई मौत

Share Now :

WhatsApp
318 Views

 

गुलावठी। गांव समकोला में अवैध खनन कर सोमवार तड़के प्लॉट में भराव करने के लिए आए डंपर ने मजदूर को कुचल दिया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गांव समकोला निवासी साजिद मजदूरी का कार्य करता था। साजिद के भाई इरशाद ने बताया कि गांव के बाहर खाली पड़ी जमीन में डंपर से मिट्टी भराव का कार्य किया जा रहा था। भराव के कारण साजिद वहीं पर चारपाई डालकर सो रहा था। इसी बीच मिट्टी से भरा डंपर आया और साजिद को कुचल दिया। साजिद की मौके पर ही मौत हो गई। चालक डंपर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सुबह घटना का पता चलने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की। थाना प्रभारी ने परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि क्षेत्र में रात के समय अवैध खनन का गोरखधंधा चलता है। लोगों ने आरोप लगाया कि दिन के समय काम बंद रखा जाता है और रात में बे रोक-टोक खनन किया जाता है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

गुलावठी के गांव समकोला निवासी मृतक साजिद का फाइल फोटो

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment