Search

ट्रक के नीचे घुसी बाइक : भाई-बहन हुए घायल,ट्रक चालक मौके से फरार

Share Now :

WhatsApp
281 Views

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एनएच 34 पर गुलावठी बाईपास फ्लाईओवर के पास बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक मे घुस गयी। हादसे में बुलेट बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पास के अस्पताल में उपचार के लिए कराया।

मिली जानकारी के अनुसार जिला अलीगढ़ के बाबूखेड़ा अकराबाद निवासी आशीष पुत्र लोकेंद्र पुंडीर और उसकी बहन प्रिया पुत्री लोकेंद्र पुंडीर अलीगढ़ से बुलेट बाइक पर सवार होकर नोएडा जा रहे थे। उसी दौरान सिकंदराबाद एनएच 34 पर बुलेट बाइक बेकाबू होकर ट्रक के नीचे आ गई। जिसमें बुलेट पर सवार दोनों भाई-बहन घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके पर पहुंचे कायस्थवाड़ा चौकी इंचार्ज राकेश सिंह ने बताया कि बुलेट बाइक और ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल हुए हैं जिन्हें पास के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और क्षतिग्रस्त बुलेट बाइक को कब्जे में ले लिया गया है और चौकी भिजवा दिया गया है। वही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है। इस संबंध में घटना की कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने के बाद ही कोई कार्यवाही की जाएगी।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment