Search

सिकंदराबाद: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक घायल गिरफ्तार, दो फरार

Share Now :

WhatsApp
892 Views

सिकंदराबाद में पुलिस और बाइक चोरों के बीच मंगलवार देर रात मुठभेड़ हुई। पुलिस ने एक बदमाश आबिद को घायलावस्था में गिरफ्तार किया, जबकि दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने हापुड़ से चोरी की गई बाइक बरामद की।


सिकंदराबाद: मंगलवार देर रात सिकंदराबाद पुलिस और बाइक चोरों के बीच नेशनल हाईवे-34 पर मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

जानकारी के मुताबिक, सिकंदराबाद पुलिस देर रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश आबिद पुत्र अब्बास निवासी एत्मादसाराय, कोतवाली देहात के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया।

पुलिस ने मौके से हापुड़ से चोरी की गई एक बाइक बरामद की है, जबकि आबिद के साथी साजिद और चांद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश आबिद पर चोरी और अन्य अपराधों के सात मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment