Search

सिकंदराबाद: रामलीला में श्रीराम का 14 वर्ष का वनवास मंचन, केवट ने धोए पग और लक्ष्मण ने काटी सूपर्णखा की नाक

632 Views

सिकंदराबाद रामलीला महोत्सव में 14 वर्ष के वनवास प्रसंग का मंचन हुआ। केवट ने भगवान श्रीराम के पग धोकर सरयू पार कराई और लक्ष्मण ने सूपर्णखा की नाक काटी। दर्शक भावविभोर हो उठे।


सिकंदराबाद: नगर में श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में चल रहे रामलीला महोत्सव में सोमवार रात श्री श्यामा श्याम ब्रज लोक लीला संस्था के संस्थापक पंडित नंदकिशोर शर्मा और व्यास पंडित दामोदर शर्मा द्वारा 14 वर्ष के राम वनवास प्रसंग का मंचन किया गया। लीला का संचालन कमेटी के प्रभारी अरविंद दीक्षित ने किया। मंचन को देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।

लीला का प्रारंभ चेंबर धर्मशाला से बैंड बाजों के साथ हुआ, जो नगर के मुख्य बाजार विजय द्वार, चौधरीवाड़ा, वैद्यवाड़ा और बड़ा बाजार होते हुए रामलीला स्थल पर पहुंचा।

इसके बाद केवट प्रसंग का मंचन हुआ, जिसमें भगवान श्रीराम ने केवट के सवालों का उत्तर दिया। केवट ने भगवान श्रीराम के पग धोकर उन्हें नाव से सरयू नदी पार कराई। यह दृश्य देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। इसके उपरांत श्रवण कुमार प्रसंग का मंचन हुआ, जिसमें राजा दशरथ द्वारा श्रवण कुमार पर तीर चलाने और श्रवण कुमार की मां द्वारा राजा दशरथ को श्राप देने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इस श्राप के परिणामस्वरूप राजा दशरथ की मृत्यु का दृश्य दर्शाया गया।

अंत में सूपर्णखा प्रसंग का मंचन हुआ। राक्षसी सूपर्णखा, भगवान राम और लक्ष्मण को देखकर मोहित हो जाती है और प्रणय निवेदन करती है। जब उसका निवेदन अस्वीकार किया जाता है तो वह सीता पर आक्रमण कर देती है। इस पर लक्ष्मण, सीता की रक्षा हेतु सूपर्णखा की नाक काट देते हैं।

रामलीला मंचन में राहुल गुप्ता, अरविंद दीक्षित, एडवोकेट नितिन गर्ग, मिंटू उपाध्याय, सुनील सैनी, अर्जुन वर्मा, शिवम गोयल सहित कमेटी के अन्य सदस्य और नगरवासी मौजूद रहे और उन्होंने लीला का आनंद लिया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Leave a Comment