Search

सिकंदराबाद: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में नवरात्रि पर माता के नौ स्वरूपों का पूजन

Share Now :

WhatsApp
685 Views

सिकंदराबाद के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर विद्यालय प्रांगण में नवरात्रि के पावन अवसर पर माता के नौ स्वरूपों का विधिवत पूजन किया गया। प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग ने माता की आरती उतारी और आचार्य दौजपाल सिंह ने स्वरूपों का महत्व बताया।


सिकंदराबाद: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर विद्यालय प्रांगण में नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ माता के नौ स्वरूपों का विधिवत पूजन संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग ने माता के नौ स्वरूपों को माला व चुनरी पहनाकर तथा प्रसाद अर्पित कर माता की आरती उतारी।

इस अवसर पर आचार्य दौजपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को माता के सभी स्वरूपों का महत्व और उनके गुणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य बंधु, आचार्य बहनें एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और माता की आराधना में शामिल हुए।

पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल छा गया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment