Search

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान,काटे दोपहिया वाहनों के चालान

333 Views

सिकंदराबाद। रविवार को एसएसपी के आदेश पर कायस्थवाड़ा चौकी इंचार्ज ने एसआई यूटी पौरुष, एसआई यूटी किरण के साथ मिलकर गुलावठी रोड फ्लाईओवर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जहां दुपहिया वाहनों के लाइसेंस हेलमेट व कागजात की जांच की गई। यातायात नियमो को तोड़कर वाहन चला रहे बाइक सवारों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चला कर कई वाहनों के चालान काटे। दुपहिया वाहनों पर कई-कई युवक एक साथ सवार होते घूमते दिखाई पड़े। जिनमें से बहुत से लोगो ने हेलमेट भी नही लगा रखा था। जिससे पुलिस द्वारा दुपहिया वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर उनके चालान काटे गए। पुलिस ने चालान काटने के दौरान दुपहिया वाहन चालको को यातायात के नियमों का पाठ भी पढ़ाया। वहीं चार पहिया वाहनों की भी चेकिंग की गई।

कायस्थवाड़ा चौकी इंचार्ज राकेश सिंह ने बताया कि बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाने व कानून व्यवस्था को सुदृण करने को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। दुपहिया वाहनों के साथ-साथ चार पहिया वाहनों की भी चेकिंग की गई। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने व चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी है। इस दौरान गुलावठी रोड फ्लाईओवर के पास नियमो का पालन नही करने वालो पर सख्ती रही।

 

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment