Search

बुलंदशहर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों एवं दीनदयाल उपाध्याय जयंती को लेकर स्याना में भाजपा की बैठक

106 Views

बुलंदशहर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, एमएलसी चुनाव, स्नातक चुनाव एवं पूज्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की जन्मजयंती पर बुलंदशहर के नुमाइश ग्राउंड में होने वाले विशाल कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्याना विधानसभा के स्याना नगर मंडल में भाजपा की एक कामकाजी बैठक आयोजित हुई।

बैठक में मंडल प्रभारी स्याना एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक योग गुरु नरेन्द्र बंसल ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का मार्ग है। उन्होंने जीएसटी की दरें घटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए ऐतिहासिक कदम की भी सराहना की।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की। इस अवसर पर स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक दुल्हेरा,स्याना मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी, बुगरासी चेयरमैन नीरज, विधानसभा संयोजकगण, स्याना मंडल से वैभव, विकास गुप्ता, सचिन सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी पदाधिकारियों ने मिलकर संगठन की मजबूती हेतु संकल्प लिया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment