Search

सिकंदराबाद: बिजली चोरी पर बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 उपभोक्ता पकड़े गए

1,254 Views

सिकंदराबाद: बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत वितरण खंड-सिकंदराबाद द्वारा अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई की गई। नगर क्षेत्र के गोहल्ला रिसालदान,जमाईपुरा और छासियावाड़ा में 23 सितंबर 2025 को सुबह रेड की गई।

इस दौरान 21 उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। छासियावाड़ा क्षेत्र में दो स्थानों पर ई-रिक्शा अवैध रूप से चार्ज होते पाए गए, जिनमें एक स्थान पर 10 ई-रिक्शा और दूसरे स्थान पर 2 ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे।

बिजली विभाग ने पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम-2005 की धारा अनुसार मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कुल मिलाकर 21 उपभोक्ताओं के यहां लगभग 35 किलोवाट बिजली भार चोरी किया जाना पाया गया।

अधिकारियों ने साफ किया कि अवैध रूप से बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment