Search

सिकंदराबाद: मिशन शक्ति 5.0 प्रोग्राम में उत्कृष्ट कार्य करने पर सहायक अध्यापकों प्रीति चौधरी और शीतल गौतम को मिला सम्मान

592 Views

सिकंदराबाद: मिशन शक्ति 5.0 प्रोग्राम के तहत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहायक अध्यापक प्रीति चौधरी और शीतल गौतम को राज्य निर्वाचन आयोग के लोकसभा आम पुनर्निरीक्षण–2025 में किए गए सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

दोनों अध्यापकों को उनकी निष्ठा, समर्पण और अनुकरणीय आचरण के लिए उप जिला अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार पाल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

प्रीति चौधरी वर्तमान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुनपेड़ा (केंद्र 118, सिकंदराबाद) में कार्यरत हैं। वहीं, शीतल गौतम केंद्र 87 चंद्रावाली भी निर्वाचन कार्यों के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ निभाने के लिए सराही गईं।

सम्मान पत्र प्रदान करते हुए एसडीएम दीपक कुमार पाल ने कहा कि “दोनों शिक्षिकाओं ने जिस लगन और ईमानदारी से कार्य किया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हमें आशा है कि वे भविष्य में भी समाज और राष्ट्र निर्माण में इसी प्रकार योगदान करती रहेंगी।”

शिक्षा जगत व सहकर्मियों ने दोनों शिक्षिकाओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment