Search

सिकंदराबाद: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जैन इंटर कॉलेज का जलवा

807 Views

डीएवी इंटर कॉलेज बुलंदशहर में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जैन इंटर कॉलेज सिकंदराबाद के छात्रों हर्षित एवं ध्रुव सैनी ने सीनियर वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को जिला विद्यालय निरीक्षक ने 3000 का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। अब यह छात्र मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।


सिकंदराबाद: जैन इंटर कॉलेज सिकंदराबाद के छात्रों ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपना परचम लहराया। 19 सितंबर 2025 को डीएवी इंटर कॉलेज बुलंदशहर में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र हर्षित एवं ध्रुव सैनी ने सीनियर वर्ग में अपने मॉडल के साथ प्रतिभाग किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विजेता टीम को जिला विद्यालय निरीक्षक बुलंदशहर द्वारा 3000 का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अब यह टीम अपने मॉडल के साथ मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेगी।

प्रथम स्थान हासिल करने की खुशी में विद्यालय परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है। प्रधानाचार्य एवं प्रबंध समिति ने विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment