Search

सिकंदराबाद: बिजली चोरी पर छापामारी,उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज

1,181 Views

सिकंदराबाद: बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विद्युत विभाग की टीम ने शुक्रवार 12 सितंबर को सुबह मोहल्ला शेखबाड़ा और हीरालालगढ़ी में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मोहल्ला शेखबाड़ा में 19 नंबर और हीरालालगढ़ी में 2 नंबर उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।

अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए उपभोक्ताओं पर विद्युत अधिनियम-2005 की धारा 135 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इनके यहां लगभग 34 किलोवाट लोड की चोरी पकड़ी गई है।

विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment