Search

सिकंदराबाद: अवैध छुरी के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

526 Views
सिकंदराबाद: गुरुवार रात सिकंदराबाद पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को अवैध छुरी के साथ गिरफ्तार किया।

कायस्थवाड़ा चौकी इंचार्ज धर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरोधन कट के पास से पुलिस ने आसिफ उर्फ आकिल पुत्र अकबर निवासी कलोंदा थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्ध नगर को अवैध छुरी के साथ पकड़ा।

वहीं, दादरी गेट चौकी इंचार्ज शुभम चौधरी ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान मोहल्ला सद्दीकनगर के पास से रशीद उर्फ लंगड़ा पुत्र रफीक निवासी सलेमपुर रोड को एक अवैध छुरी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों से पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment