Search

क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली छात्राओं का सिकंदराबाद में सम्मान

512 Views

सिकंदराबाद: आज दिनांक 12 सितंबर 2025, शुक्रवार को दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, गुलावठी रोड, सिकंदराबाद के प्रांगण में क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजयी रही छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधक राधेश्याम गर्ग (वैर वाले), वरिष्ठ सदस्य प्रबंध समिति विनोद कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने विजयी छात्राओं को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह 37वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता 8 से 11 सितंबर तक (फरह) मथुरा में आयोजित हुई थी, जिसमें ब्रज प्रांत, मेरठ प्रांत और उत्तराखंड प्रांत के 45 विद्यालयों की अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया।

विद्यालय की अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीते और विद्यालय का नाम रोशन किया। अब ये विजयी खिलाड़ी 13 से 18 अक्टूबर 2025 तक मध्यप्रदेश के बैतूल में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राधेश्याम गर्ग ने विजेताओं को आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार विद्यालय, क्षेत्र और अभिभावकों का नाम रोशन करती रहें।

कबड्डी टीम की सफलता में वरिष्ठ आचार्य दिनेश सिंह (पी.टी.आई.), काजल (पी.टी.आई.) एवं महेंद्र सिंह (आचार्य) के मार्गदर्शन की भी सराहना की गई।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Leave a Comment