Search

सिकंदराबाद: विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर में हुई विभागीय संस्कृति एवं बौद्धिक प्रतियोगिताएँ, विद्यालय ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी

1,426 Views

विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर सिकंदराबाद में विभागीय संस्कृति व बौद्धिक प्रतियोगिताएँ सम्पन्न, विद्यालय ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की।


सिकंदराबाद: विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती नगर सिकंदराबाद में शिशु एवं बाल वर्ग की विभागीय संस्कृति एवं बौद्धिक प्रतियोगिताएँ बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुईं। प्रतियोगिता में बुलंदशहर विभाग के 11 विद्यालयों से लगभग 200 भैया-बहनों ने भाग लिया। कुल 350 से अधिक आगंतुकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवेंद्र शर्मा उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद दीक्षित ने की। कार्यक्रम की संयोजक ज्योति सिंह रहीं।

प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

देशभक्ति गीत में कक्षा 4 की बहन राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लोक नृत्य प्रतियोगिता में विद्यालय की बहनों ने प्रथम स्थान हासिल किया।

आचार्य पत्र वाचन में आचार्य ललित शर्मा प्रथम स्थान पर रहे।

कला प्रतियोगिता में कक्षा 5 की लवली गौड़ प्रथम स्थान पर रहीं।

कथा कथन प्रतियोगिता में कक्षा 5 की वंशिका तोमर द्वितीय स्थान पर रहीं।

इन शानदार उपलब्धियों के साथ विद्यालय ने शिशु वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की।

कार्यक्रम का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्यों सतीश गर्ग, अमिता शर्मा, वंदना गुप्ता, डॉ. नरेश गुप्ता, रामू कुमार, बलवीर सिंह और सीमा शर्मा द्वारा किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य एकता माहेश्वरी ने सभी आगंतुकों, निर्णायकों एवं आचार्य बंधुओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही, विद्यालय की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News