Search

सिकंदराबाद: डॉग फूड फैक्ट्री पर ग्रामीणों का हंगामा, दुर्गंध फैलाने और गोवंश मीट उपयोग करने का आरोप

1,128 Views
सिकंदराबाद में डॉग फूड फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा। ग्रामीणों ने गोवंश मीट उपयोग और दुर्गंध फैलाने का लगाया आरोप, वहीं फैक्ट्री प्रबंधन ने आरोपों को बताया निराधार।

सिकंदराबाद: रविवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित टी फॉरेस्ट एंड संस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड डॉग फूड फैक्ट्री के बाहर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री से दुर्गंध फैल रही है और इसमें गोवंश के मीट से डॉग फूड तैयार किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री के चलते वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। हंगामा कर रहे रजापुर खुर्द और शेरपुर गांव के लोग फैक्ट्री का गेट लांघकर अंदर घुस गए और वहां से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर बाहर निकाला और बाद में धरने पर बैठे ग्रामीणों को शांत कराया।

ग्राम प्रधान रविन्द्र भाटी ने बताया कि ग्रामीण सोमवार को एसडीएम से मिलकर फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।

वहीं, फैक्ट्री के एचआर रवि वर्मा ने ग्रामीणों के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि डॉग फूड तैयार करने में किसी भी प्रतिबंधित पशु के अवशेषों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि पास में मौजूद कीटनाशक फैक्ट्रियों से दुर्गंध आ सकती है, ग्रामीणों की शंका उसी वजह से हो सकती है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment