Search

बुलंदशहर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 125वां एपिसोड जनपदभर में सुना गया

102 Views

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 125वां एपिसोड बुलंदशहर जनपदभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सुना। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने खुर्जा विधानसभा के ग्राम किर्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।


बुलंदशहर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 125वां एपिसोड रविवार को पूरे जनपद भर में बड़े उत्साह के साथ सुना गया। जिले की सभी विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने एकत्र होकर कार्यक्रम का श्रवण किया।

इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने खुर्जा विधानसभा के मुड़ाखेड़ा मंडल के ग्राम किर्रा स्थित शक्ति केंद्र किर्रा व बूथ संख्या 148/149 पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और सम्मानित नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम सुना।

जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि—
“आज प्रधानमंत्री जी ने स्वदेशी अपनाने, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत अभियान और खेलों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालते हुए हम सभी को नई प्रेरणा दी है। कार्यक्रम ने हमें आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित में योगदान देने की दिशा में जागरूक किया।”

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेश सोलंकी, शक्ति केंद्र संयोजक चमन सोलंकी, बूथ अध्यक्ष प्रशांत तोमर, तालवेर सिंह जाटव, नरेश कुमार, ओम प्रकाश जाटव, मनजीत सिंह, योगेंद्र चौधरी सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment