सिकंदराबाद में गणेश चतुर्थी के अवसर पर युवा आघ शक्ति मंडल के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों और भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु झूमते नजर आए। विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने किया शुभारंभ।
सिकंदराबाद : गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में श्री गणेश महोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर युवा आघ शक्ति मंडल सिकंदराबाद के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया। यह यात्रा अग्रसेन चौक स्थित चेंबर की धर्मशाला से शुरू होकर विजय द्वार, चौधरीवाड़ा, वैद्यवाड़ा, बड़ा बाजार, हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार होते हुए मंदिर भजनलाल स्थित गणेश मंडप पर संपन्न हुई।

शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं का मुख्य आकर्षण रहीं, जिनमें खाटू श्याम बाबा की झांकी, मां काली के अखाड़े और भगवान गणेश की भव्य झांकी शामिल थीं। मां काली के अखाड़े के कलाकारों ने डीजे की धुन पर शानदार प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान नगरवासी भी भक्ति संगीत और डांस में झूमते नजर आए।

शोभायात्रा के दौरान नगर में उत्सव का माहौल देखने को मिला और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

इस भव्य आयोजन में युवा आघ शक्ति मंडल से सोनू पंडित, आकाश लाला, हनु गोयल, लक्की गोयल, शैंकी सक्सेना, ध्रुव शर्मा, रूद्र शर्मा, राहुल गिरी, अध्ययन शर्मा, शिवम शर्मा, नकुल शर्मा, मोहित सक्सेना, मनीष सैनी, मोनू वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
