Search

बुलंदशहर: शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की कार्य योजना बैठक संपन्न

160 Views
बुलंदशहर भाजपा कार्यालय पर शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर कार्य योजना बैठक हुई। एमएलसी श्रीचंद शर्मा और जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने शिक्षकों के हितों और चुनावी रणनीति पर जोर दिया।

बुलंदशहर: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शिक्षक एमएलसी चुनाव के संदर्भ में कार्य योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की तथा संचालन शिक्षक चुनाव अभियान संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि ने किया।

मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा ने सदैव शिक्षकों के हित में काम किया है। वित्तविहीन शिक्षकों को वोटिंग का अधिकार बहाल करना इसका बड़ा उदाहरण है।
जिलाअध्यक्ष विकास चौहान ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर कार्य करना है और शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाना है।

बैठक में रमेश पांडे, कुलदीप चौधरी, सुधीर राघव, कमलकांत कौशिक, अंशुल शर्मा (आईटी विभाग जिला संयोजक, अगवाना), अरुण प्रजापति, विकास वार्ष्णेय, अमोलक मीना, अंकुर अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, नरेश शर्मा, दीपक वत्स, कपिल शर्मा, प्रभात मुद्गल, धर्मेंद्र तेवतिया, योगेंद्र ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News