Search

सिकंदराबाद: आगामी त्योहारों को लेकर बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का आह्वान

856 Views

सिकंदराबाद कोतवाली परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर बैठक आयोजित हुई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का आह्वान किया और उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।


सिकंदराबाद: कोतवाली परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने की, जिसमें नगर के संभ्रांत नागरिक भी शामिल हुए।

सिकंदराबाद: आगामी त्योहारों को लेकर बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का आह्वान

सिकंदराबाद: आगामी त्योहारों को लेकर बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का आह्वान

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने या उपद्रव करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

निरीक्षक ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे भाईचारे और शांति के साथ त्योहारों को मनाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News