Search

सिकंदराबाद: विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन

678 Views

सिकंदराबाद में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया। शिविर “विश्व बंधुत्व दिवस” के उपलक्ष्य में आयोजित।


सिकंदराबाद:  सिकंदराबाद स्थित सरकारी अस्पताल में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया।

यह शिविर ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा “विश्व बंधुत्व दिवस” के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे रक्तदान अभियान का हिस्सा है, जो 22 अगस्त से 25 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

उद्घाटन अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, और ऐसे शिविर समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों को जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम न केवल समाज को जागरूक करते हैं बल्कि लोगों को मानवता की सच्ची सेवा करने का अवसर भी देते हैं।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं को संस्था की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की स्थानीय शाखा के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment