Search

सिकंदराबाद: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण छठी उत्सव धूमधाम से मनाया गया

776 Views

विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सिकंदराबाद में श्रीकृष्ण छठी उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और प्रसाद स्वरूप कढ़ी-चावल वितरित किया गया।


सिकंदराबाद: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती नगर, सिकंदराबाद में शुक्रवार को श्रीकृष्ण छठी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक नितिन कुमार गर्ग एडवोकेट, अनिरुद्ध शास्त्री एवं कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद्र गोला ने मां शारदा के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा राधा-कृष्ण पर आधारित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित सभी लोगों ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार को कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया, जिसका वितरण प्रबंधक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीति त्यागी एवं संजीव कुमार ने किया। प्रधानाचार्य ने समस्त प्रबंध समिति पदाधिकारियों व अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति आस्था और संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं – दोजपाल, प्रेमपाल, राकेश, नेत्रपाल, संजीव, विक्रम, जोगेंद्र, शिव आर्य, शशीवाला, स्नेहिल गौड़, पंकज जोशी, नीलम, प्रियंका शर्मा, संगीता शर्मा, वंदना शर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment